बीरगांव में कांग्रेस के नंदलाल देवांगन बने महापौर

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

रायपुर। बीरगांव नगर निगम में कांग्रेस के पार्षद नंदलाल देवांगन को महापौर बनाया गया है। आज हुई वोटिंग में नंदलाल को पूर्ण बहुमत मिला है। वहीँ बीजेपी ने पति राम साहू को अपना उम्मीदवार बनाया था।

Chhattisgarh Crimes

आज दोपहर में हुई वोटिंग में नंदलाल को 25 वोट मिले है। वहीं नंदलाल को टक्कर देने के लिए बीजेपी ने वार्ड नंबर 18 से जीते पार्षद पतिराम साहू को अपना उम्मीदवार बनाया था। इस चुनाव प्रक्रिया में पतिराम को 15 वोट ही मिल पाए।

बता दें, नंदलाल देवांगन बिरगांव के वार्ड 25 नम्बर से जीत दर्ज की है। यहाँ से वे तीसरी बार चुनाव जीतकर आये हैं। नंदलाल देवांगन विधायक सत्यनारायण शर्मा के बेहद ही करीबी है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related