BIG BLAST : पटाखा फैक्ट्री में लगी आग, हादसे में 3 की मौत, 5 घायल

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

तमिलनाडु के विरुधुनगर जिले में पटाखे बनाने की एक फैक्ट्री में आग लगने से हुए हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है। शनिवार सुबह ये हादसा हुआ है। विरुधुनगर के जिला कलेक्टर मेघनाथ रेड्डी ने बताया है कि शहर के पास में ही स्थित एक पटाखा फैक्ट्री में शनिवार को भीषण आग गई। आग लगने की इस घटना में तीन की मौत हो चुकी है और पांच लोग आग की लपटों में झुलसकर घायल हुए हैं।

आग लगने की सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची हुई है और आग पर काबू पाने की कोशिश कर रह है। पुलिस की एक टीम भी घटनास्थल पर मौजूद है। फिलहाल फैक्ट्री में फंसे लोगों को निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। फैक्ट्री में कितने लोग हैं, इसकी सही जानकारी अभी नहीं मिल सकी है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related