चुनाव से पहले नया साल मनाने इटली रवाना हुए राहुल गांधी, रैलियां रद्द, पढ़िए कांग्रेस की सफाई

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

नई दिल्ली : एक तरफ जहां बाकी राजनेता 2022 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटे हैं, वहीं कांग्रेस नेता राहुल गांधी एक बार फिर विदेश यात्रा पर चले गए हैं। जानकारी के मुताबिक, राहुल गांधी इटली गए हैं और वहीं नया साल मनाएंगे। इसके कारण पंजाब में होने वाली उनकी रैली रद्द कर दी गई है। चुनाव से ठीक पहले राहुल गांधी के एक बार फिर विदेश चले जाने पर सवाल उठे तो पार्टी को सफाई देना पड़ी। कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि राहुल गांधी निजी यात्रा पर गए हैं और इसको लेकर अटकलें नहीं लगाई जाना चाहिए।

सोशल मीडिया पर चर्चा में राहुल गांधी का विदेश दौरा

यह पहली बार नहीं है जब चुनाव से ऐन पहले राहुल गांधी विदेश गए हों। अब उनके इटली जाकर नए साल का जश्न मनाने की खबर आई तो लोगों ने सोशल मीडिया पर फिर सवाल खड़े किए। यूजर्स कई तरह के मीम्स भी बना रहे हैं। मामले ट्रेंंड हुआ तो सुरजेवाला को सामने आना पड़ा। उन्होंने कहा, राहुल गांधी संक्षिप्त निजी दौरे पर हैं। भाजपा और उनके मीडिया मित्रों को बेवजह अफवाह नहीं फैलानी चाहिए। हालांकि सुरजेवाला ने यह नहीं बताया कि राहुल कब स्वदेश लौट आएंगे। 3 जनवरी को पंजाब के मोगा में उनकी रैली होना थी, जिसे रद्द कर दिया गया है। इसी रैली से कांग्रेस अपने चुनाव प्रचार का शंखनाद करने जा रही थी।

हाल ही में संसद के शीतकालीन सत्र से पहले भी राहुल गांधी करीब एक महीने विदेश में रहकर आए थे। राहुल गांधी सत्र शुरू होने से एक दिन पहले लौटे थे। मोगा की रैली रद्द होने के बाद आशंका जताई जा रही है कि पंजाब समेत अन्य राज्यों में कांग्रेस का चुनाव अभियान देरी से शुरू होगा। इसका असर सीधा वोट बैंक पर पड़ेगा। स्थानीय नेता भी राहुल के विदेश दौरे की टाइमिंग पर सवाल उठा रहे हैं।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related