दुष्कर्मी पिता को कोर्ट ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई, मां 7 साल पहले घर छोड़कर चली गई, अकेली पाकर करता था दुष्कर्म

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

बिलासपुर : दुष्कर्मी पिता को कोर्ट ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। 15 साल की लड़की की मां बचपन में ही घर छोड़ कर चली गई थी। इसके बाद से ही पिता लगातार उसका शारीरिक शोषण कर रहा था। कई साल तक सिलसिला चलता रहा। फिर बेटी हिम्मत कर थाने पहुंची और FIR दर्ज कराई। मामला बिल्हा थाना क्षेत्र का है। नाबालिग किशोरी जब 29 सितंबर 2020 को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई, तब वह 15 साल की थी। घर में छोटा भाई व बहन भी हैं। उसके पिता से परेशान होकर मां 7 साल पहले वह घर छोड़कर चली गई थी। तब से वह अपने पिता के साथ ही रह रही है। मां के जाने के बाद उसके पिता जबरदस्ती उसके साथ साथ शारीरिक संबंध बनाने लगा। किसी को बताने पर घर से भगा देने की धमकी देता था। इसके डर से वह किसी को कुछ नहीं बता सकी। पिता की हरकतों से नाबालिग बेटी तंग आ गई थी। फिर हिम्मत जुटाई और थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने पिता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। वह दो साल से जेल में बंद है। इस बीच फास्ट ट्रैक कोर्ट में ट्रायल चला। जस्टिस विवेक कुमार तिवारी ने विचारण के बाद आरोपी को नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म का दोषी माना है। इस पर आरोपी पिता को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। छोटे भाई ने देख लिया तो मारने के लिए दौड़ाया नाबालिग लड़की ने पुलिस को बताया कि शारीरिक संबंध बनाते समय उसके छोटे भाई ने पिता को देख लिया था। इस पर उसके पिता ने उसे मारने के लिए दौड़ाया, तब उसका भाई डर के कारण घर से भाग गया था। आरोपी पिता अपनी बेटी को जब भी घर में अकेली देखता, उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता था। पिता के डर व धमकी से वह घबरा गई थी। इसके कारण इस घटना की जानकारी नहीं दी थी। रात में भी आरोपी पिता उसके साथ जबरिया संबंध बनाता था।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CHHATTISGARH : छात्रावास में छात्रा की मौत!

CHHATTISGARH : Student dies in hostel! कवर्धा। कवर्धा जिले के...

RUCHIKA SINGH VIDEO : गाली के बाद हाथ जोड़कर माफी!

RUCHIKA SINGH VIDEO : Apology with folded hands after...

KULGAM TERROR ATTACK : नाम पूछकर CG मजदूरों को मारी गोली, कुलगाम में आतंकी हमला

रायपुर डेस्क। जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में आतंकियों ने छत्तीसगढ़...