Lakhimpur Case: कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल के साथ आज राष्ट्रपति से मुलाकात करेंगे राहुल गांधी, लखीमपुर मामले पर करेंगे बात, सौंपेंगे ज्ञापन

Date:

नई दिल्ली। लखीमपुर हिंसा के मामले में विपक्ष नेताओं का सरकार पर कटाक्ष जारी है। विपक्षी नेता इस मामले में यूपी सरकार का लगातार घेराव कर रहे हैं। वहीं आज कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की अगुवाई में पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल इस मामले को लेकर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मुलाकात करेंगे और इस घटना के तथ्यों से जुड़ा एक ज्ञापन उन्हें सौंपेंगे। कांग्रेस सूत्रों की मानें तो पार्टी का यह प्रतिनिधिमंडल सुबह 11.30 बजे राष्ट्रपति से मुलाकात करेगा।

प्रतिनिधिमंडल में शामिल होंगे ये नेता

कांग्रेस पार्टी के इस सात सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल में राहुल गांधी के अलावा राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, वरिष्ठ नेता एके एंटनी, गुलाम नबी आजाद, लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी, पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी और संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल शामिल रहेंगे।

लखनऊ में किसानों की महापंचायत

लखीमपुर हिंसा मामले में मुख्य आरोपी आशीष मिश्रा की गिरफ्तारी की जा चुकी है, जिसके बाद भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। इस मामले पर राकेश टिकैत का कहना है कि जबतक अजय मिश्रा अपने पद पर बने रहेंगे तब तक इस मामले में निष्पक्ष रूप से जांच संभव नहीं हो पाएगी। इसके साथ ही राकेश टिकैत ने कहा की यदि अजय मिश्रा ने इस्तीफा नहीं दिया तो वह आंदोलन करेंगे।

वहीं इस मामले पर राकेश टिकैत का कहना है कि,’अगर केंद्रीय मंत्री का इस्तीफा नहीं होगा तो यहां से आंदोलन की घोषणा करेंगे. इसको लेकर लखनऊ में बड़ी पंचायत होगी।’ लखीमपुर मामले में राकेश टिकैत ने अपनी योजना के बारे में भी बताया उन्होंने कहा कि हिंसा में मारे गए किसानों के अस्थि कलश देश के हर ज़िले में जाएंगे और लोग उन्हें श्रद्धांजलि देंगे।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related