BALOD ACCIDENT: 3 Laborers Die After Soil Collapses!
BALOD ACCIDENT: छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के दल्ली राजहरा में दास पान ठेला चौक के पास BSP के सिवरेज लाइन में पाइप बिछाने के दौरान दुर्घटना हो गई है ।
पाइप बिछाने के दौरान अचानक मिट्टी धंस गई, जिससे तीन मजदूर नाली में दब गए। इस हादसे में तीनों मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में एक महिला मजदूर भी शामिल है।
बताया जा रहा है कि BSP की सीवरेज पाइपलाइन विस्तार परियोजना के तहत JCB और चेन माउंट मशीन की मदद से खुदाई की जा रही थी।
अचानक मिट्टी धंसने से वहां काम कर रहे मजदूर मलबे में दब गए।
वहीं पुलिस और BSP के वरिष्ठ अधिकारी तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य शुरू कराया गया।
हादसे के पीछे निर्माण कार्य में लापरवाही को वजह माना जा रहा है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

