RAIPUR PROPERTY REGISTRY: Land registration now in minutes!
RAIPUR PROPERTY REGISTRY: छत्तीसगढ़ के रायपुर में प्रदेश सरकार 7 नए रजिस्ट्री कार्यालय खोलने जा रही है जिसके बाद अब 14 जगहों पर जमीन रजिस्ट्री की सुविधा मिलेगी।
इससे आम नागरिको को फायदा होगा कि नए केंद्रों से मुख्य कार्यालय में भीड़ की परेशनी कम झेलनी पड़ेगी।
अब रायपुर में 14 जगहों पर जमीन रजिस्ट्री की सुविधा मिलेगी। जानकारी के अनुसार अब इसे खोलने के लिए प्रशासन ने आउटर इलाकों में भवन तलाशने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
प्राप्त आंकड़ों के अनुसार राजधानी में करीब 400 जमीनों की रजिस्ट्री रोजाना हो रही है। ऐसे में लोगों को लंबी दूरी तय करने से राहत मिलेगी। इन नए केंद्रों में आधुनिक डिजिटल सुविधाएं मिलेंगी। जिससे ऑनलाइन प्रक्रिया से बिचौलियों पर लगाम लगेगी।
जानकारी के अनुसार टाटीबंध-हीरापुर, अमलीडीह-अवंति विहार, बीरगांव-सिलतरा समेत आउटर इलाकों में नए केंद्र खुलेंगे मिलेगी।
