MAHASAMUND GANJA TASKARI: पुलिस ने मुख्य सरगना को गुजरात से दबोचा! 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

MAHASAMUND GANJA TASKARI: Police Apprehend the Mastermind in Gujarat!

MAHASAMUND GANJA TASKARI: छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में पुलिस और ANTF की टीम ने  274 किलो गांजा की तस्करी के अंतरराज्यीय सिंडिकेट के मुख्य सरगना विश्वास मूवर्स एंड पैकर्स के संचालक को गिरफ्तार किया है।

मूवर्स एंड पैकर्स के ग्राहकों के पुराने घरेलू सामान के नीचे छिपाकर एक राज्य से दूसरे राज्य में गांजे की सप्लाई करते थे।

मिली जानकारी के अनुसार 28 फ़रवरी 2026 को बसना क्षेत्र के पलसापाली बैरियर पर चेकिंग के दौरान एक अशोक लेलैंड बड़ा दोस्त वाहन क्रमांक MP15 ZL 4455 से मूवर्स एंड पैकर्स के घरेलू सामान के नीचे छिपाकर रखा गया 274 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया था और मौके से आरोपी चालक रोशन यादव को गिरफ्तार किया गया था।

इस पूरे तस्करी सिंडिकेट का मुख्य सरगना अजीत शर्मा उर्फ दीवाना सेठ है। आरोपी कबीर नगर, रायपुर में विश्वास मूवर्स एंड पैकर्स के नाम से व्यापार चलाता है।

इसी व्यापार की आड़ में वह उड़ीसा के निवासी सप्लायर राजू महानंद से भारी मात्रा में गांजा खरीदकर उसे असली ग्राहकों के सामान के नीचे छिपाकर राजस्थान सप्लाई करवाता था।

थाना बसना एवं ANTF त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने गुजरात में घेराबंदी कर इस शातिर मास्टरमाइंड को गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी धारा 20(ख) NDPS एक्ट के विधिवत गिरफ्तार कर से न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related