RAJASTHAN HIGH COURT : High Court opens at midnight, stays arrest of councillors
राजस्थान. राजस्थान में निकाय चुनाव से ठीक पहले रविवार रात हाईकोर्ट में असाधारण सुनवाई हुई। छुट्टी के दिन विशेष पीठ गठित कर बीकानेर के पार्षद मकसूद अहमद और हनुमानगढ़ के 9 पार्षदों की याचिकाओं पर सुनवाई की गई।
मकसूद अहमद बीकानेर नगर निगम के वार्ड-18 से निर्वाचित पार्षद हैं। उन्हें पुराने FIR मामले में पुलिस ने नोटिस जारी किया था और गिरफ्तारी की आशंका के चलते उन्होंने हाईकोर्ट का रुख किया था। जस्टिस सुनील बेनीवाल की पीठ ने देर रात उनकी गिरफ्तारी पर अंतरिम रोक लगा दी।
BILASPUR HIGH COURT : पुजारी मालिक नहीं, हाईकोर्ट का बड़ा फैसला
इसी तरह हनुमानगढ़ के 9 पार्षदों की याचिका पर भी रात में सुनवाई हुई और अदालत ने उन्हें अंतरिम राहत दी। इससे पहले रविवार को ही नागौर और श्रीविजयनगर से जुड़े मामलों में भी विशेष सुनवाई कर गिरफ्तारी से राहत दी गई थी।
मामले की खास बात यह रही कि निकाय चुनाव से ठीक पहले गिरफ्तारी की आशंका को लेकर पार्षदों ने छुट्टी के दिन अदालत का दरवाजा खटखटाया और हाईकोर्ट ने देर रात सुनवाई की।
