AIR INDIA NEWS : एयर इंडिया ने भी किया फ्लाइट में कटौती का ऐलान! 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Air India News: Air India Also Announces Flight Cuts!

AIR INDIA NEWS : PM मोदी द्वारा ईंधन संरक्षण और विदेश यात्रा कम करने की अपील के आह्वान का असर अब चारों तरफ दिखने लगा है।

इसी बीच AIR INDIA  ने एक बड़ा फैसला लेते हुए कई रूटों पर फ्लाइट्स की संख्‍या को एडजस्‍ट किया है।

AIR INDIA ने कहा है कि वह हर महीने 1200 इंटरनेशनल फ्लाइट्स का संचालन करेगा, जिससे एक मजबूत इंटरनेशनल नेटवर्क बना रहेगा, जो पांच महाद्वीपों से होकर जाएगा।

AIR INDIA ने आधिकारिक तौर पर अपने इंटरनेशनल ऑपरेशन में कटौती का ऐलान किया है।

उत्तरी अमेरिका के लिए हर हफ्ते 33 फ्लाइट्स,

यूरोप के लिए हर हफ़्ते 47 फ्लाइट्स,

UK के लिए हर हफ़्ते 57 फ्लाइट्स,

ऑस्ट्रेलिया के लिए हर हफ़्ते 08 फ्लाइट्स,

सुदूर पूर्व, दक्षिण-पूर्व एशिया और SAARC क्षेत्रों के लिए हर हफ़्ते 158 फ्लाइट्स,

और मॉरीशस (अफ्रीका) के लिए हर हफ़्ते 07 फ्लाइट्स चलाई जाएंगी।

इस फैसले से गर्मियों की छुट्टियों के दौरान यात्रियों को कम उड़ानें मिलेंगी और टिकट की कीमतें अधिक रहने की संभावना है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related