नई दिल्ली। आज 13 अक्टूबर को नवरात्रि का आठवां दिन है जिसे महाअष्टमी (Maha Ashtami 2021) या दुर्गा अष्टमी (Durga Ashtami 2021) के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन मां दुर्गा के आठवें स्वरुप मां महागौरी की पूजा की जाती है। इस दिन मां ने भगवान शिव को पाने के लिए कठोर तपस्या की थी जिससे इनका शरीर काला पड़ गया था। जब भगवान शिव ने मां को दर्शन दिए तो मां का शरीर अत्यंत गौर हो गया। जिसके बाद मां के इस रूप का नाम गौरी पड़ गया। मान्यता ये भी है कि माता सीता ने भगवान राम की प्राप्ति के लिए इन्हीं की पूजा की थी। दुर्गा अष्टमी के मौके पर देश के राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई दिग्गजों ने देशवासियों को शुभकामनाएं दी है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को शुभकामनाएं दी है।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी दी बधाई।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी दी शुभकामनाएं।

