पीएम मोदी आज लॉन्च करेंगे ‘पीएम गतिशक्ति मिशन’, नए बने एग्जिबिशन कॉम्प्लेक्स का लोकार्पण भी करेंगे

Date:

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज पीएम गतिशक्ति मिशन को लॉंच करेंगे. पीएम गतिशक्ति दरअसल बड़े इंफ़्रास्ट्रकचर प्रॉजेक्ट्स में आने वाली डिपार्टमेंटल कठिनाइयों को दूर करेगा. इसके तहत एक सेंट्रल पोर्टल बनेगा जिसके माध्यम से सभी विभाग एक दूसरे के प्रॉजेक्ट्स की पूरी जानकारी ले सकेंगे. इस मिशन के तहत यात्रियों और समानों के साथ सेवाओं की कनेक्टिविटी में भी निरंतरता लाई जाएगी. पीएम गतिशक्ति को ‘नेशनल मास्टर प्लान फ़ॉर मल्टी मॉडल कनेक्टिविटी भी कहा जाता है.

प्रधानमंत्री का कार्यक्रम
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह 11 बजे दिल्ली के प्रगति मैदान स्थित हाल नम्बर 5 में फ़ोटो एग्जिबिशन में पहुँचेंगे. कुछ ही मिनट बाद मंच पर पहुँच कर प्रधानमंत्री मोदी प्रगति मैदान में बन रहे इंटरनेशनल एग्जिबिशन-कम-कन्वेंशन सेंटर (IECC) के न्यू एग्जिबिशन कॉम्प्लेक्स ( हॉल न. 2,3,4,5) का लोकार्पण करेंगे. इसके बाद प्रगति मैदान में हो रहे कार्यों पर एक लघु फ़िल्म दिखाई जाएगी.

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related