एनएसयूआइ के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडे ने किया पदभार ग्रहण, मंत्री रविंद्र चौबे ने दी बधाई

Date:

रायपुर। राजधानी रायपुर में स्थित कांग्रेस प्रदेश कार्यालय राजीव भवन में एनएसयूआइ के नए प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडे ने पदभार ग्रहण किया। मंगलवार को पूरे प्रदेश के मंत्री, विधायक और एनएसयूआइ और यूथ कांग्रेस के पदाधिकारियों के साथ पदभार ग्रहण समारोह में शामिल हुए। समारोह में मुख्य अतिथि कृषि मंत्री माननीय रविंद्र चौबे के साथ ही अन्‍य साथी विधायक भी मंच पर मौजूद रहे।

समारोह में मंत्री रविंद्र चौबे ने कहा कि छत्‍तीसगढ़ के एक छोटे से जिले से आने वाले कार्यकर्ता को आज प्रदेश अध्यक्ष की बागडोर दी गई है। उन्‍होंने नीरज पांडे को बधाई देते हुए आगे कहा कि मैंने राजनीतिक जीवन की शुरुआत सन 1977 में दुर्ग साइंस कालेज से शुरू की थी। उस समय छात्र संघ चुनाव में हमने दुर्ग साइंस कालेज में दो सीटों पर विजय प्राप्त किया था और उसके बाद आज तक निरंतर हमने एनएसयूआइ युवा काग्रेस और फिर कांग्रेस पार्टी में काम करने का मौका मिला।
आप सभी एनएसयूआइ के साथियों को मैं यह आश्वासन देना चाहूंगा कि आप भी आने वाले समय में कांग्रेस पार्टी की बागडोर अपने हाथों पर लेकर सत्ता से लेकर सरकार तक सभी जगह में एनएसयूआइ के साथियों की बड़ी भागीदारी होने वाली है। आपको इसके लिए बेहद मेहनत और परिश्रम के साथ जनता के हित में कार्य करने हैं। 

नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडे ने कहा की आज मेरे लिए बहुत गौरव का विषय है की कोरिया जिले के एक छोटे एवं मध्यम वर्गीय परिवार से आने वाले एक कार्यकर्ता को एनएसयूआइ का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया। इसके लिए प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल और सभी मंत्री गण, सभी वरिष्ठ नेताओं का दिल से आभार व्यक्त करता हूं। 

मंच पर बैठे मुख्य अतिथि मंत्री रविंद्र चौबे विधायक देवेंद्र यादव, विनय जयसवाल, गुलाब कमरों, खनिज विभाग अध्यक्ष गिरीश देवांगन, महामंत्री रवि घोष, पूर्व अध्यक्ष आकाश शर्मा, मंडल अध्यक्ष सनी अग्रवाल, युवा कांग्रेस मीडिया प्रमुख निखिल दुवेदी, विनोद तिवारी, एनएसयूआइ सोसल मीडिया अध्यक्ष आदित्य भगत, पूर्व अध्यक्ष संजीव शुक्ला एवं विपिन मिश्रा आदि मौजूद थे।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related