ट्रिपल मर्डर से हिला कानपुर, पति, पत्नी और बेटे की बेरहमी से हत्या, जांच शुरू

Date:

कानपुर। (Crime) कानपुर में फजलगंज थाना क्षेत्र के उचवा में शनिवार को एक दंपति और उनके बेटे की बेरहमी से हत्या कर दी गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि हत्याकांड को अंजाम देने के बाद अपराधी, दंपति की मोटरसाइकिल लेकर मौके से फरार हो गए। मृतकों की पहचान प्रेम किशोर (45), उनकी पत्नी गीता (39) और उनके बेटे नैतिक (12) के रूप में हुई है। हत्या के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है।

पुलिस के अनुसार प्रेम किशोर के भाई राज किशोर को उनके पड़ोसी का फोन आया कि दूध का पैकेट उनकी दुकान के बाहर पड़ा है और प्रेमकिशोर फोन नहीं उठा रहे है

(Crime)अधिकारी ने बताया कि सूचना मिलने के बाद राज किशोर वहां पहुंचे और दुकान और उससे लगे मकान का ताला तोड़कर घर में घुसे तो देखा कि दंपति और उनके बेटे के शव कंबल से ढंके हुए थे। प्रेम किशोर किराना दुकान चलाते थे।

पुलिस उपायुक्त मुख्यालय संजीव त्यागी ने बताया कि पीड़ितों के सिर पर पाए गए चोट के निशान से पता चलता है कि उन्हें अज्ञात भारी वस्तु से बेरहमी से मारा गया था, जिसके कारण उनकी मौत हो गई थी। उन्होंने बताया कि मौत के सही कारणों का पता लगाने के लिए शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related