RAIPUR: आकाशवाणी के उपनिदेशक विकल्प शुक्ला का हुआ निधन! 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

RAIPUR: Akashvani Deputy Director Vikalp Shukla passes away!

 

रायपुर। भारतीय सूचना सेवा के अधिकारी और आकाशवाणी रायपुर के क्षेत्रीय समाचार एकांश (RNU) प्रमुख विकल्प रंजन शुक्ला का निधन हो गया हैं ।

आकाशवाणी के माध्यम से छत्तीसगढ़ की खबरों को श्रोताओं तक पहुंचाने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही। उनके निधन से सूचना एवं प्रसारण क्षेत्र से जुड़े लोगों में दुख का माहौल है।

विकल्प रंजन शुक्ला आकाशवाणी रायपुर में क्षेत्रीय समाचार एकांश के प्रमुख के रूप में कार्यरत थे। उनके दायित्वों में आकाशवाणी छत्तीसगढ़ से प्रसारित होने वाले प्रादेशिक समाचारों का संपादन, प्रसारण और समसामयिक कार्यक्रमों का संचालन शामिल था।

इस भूमिका के तहत वे प्रदेश से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरों को रेडियो के माध्यम से आम लोगों तक पहुंचाने के कार्य से जुड़े थे।

उनके निधन की खबर से पत्रकारिता और सूचना प्रसारण से जुड़े लोगों में शोक व्याप्त है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related