CG SUGARCANE PRICE : किसानों के आंदोलन का असर, गन्ने का दाम बढ़ा

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG SUGARCANE PRICE : Impact of farmers’ agitation, sugarcane prices rise

रायपुर। छत्तीसगढ़ में गन्ना उत्पादक किसानों के लिए राहत की खबर है। भारतीय किसान संघ के नेतृत्व में हुए आंदोलन के बाद राज्य सरकार ने गन्ना खरीदी की दर बढ़ाकर 425 रुपए प्रति क्विंटल करने का फैसला लिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 10 अक्टूबर की देर रात किसान संघ के प्रतिनिधिमंडल से चर्चा के बाद यह निर्णय लिया।

खास बात यह है कि पेराई सत्र 2025-26 में पहले ही खरीदे जा चुके गन्ने का भुगतान भी बढ़ी हुई दर के हिसाब से किया जाएगा। इससे संबंधित किसानों को अतिरिक्त भुगतान मिलने की उम्मीद है।

RAHUL GANDHI CG VISIT : बस्तर में राहुल गांधी की एंट्री, बोधघाट पर क्या है प्लान?

8 अक्टूबर को सड़कों पर उतरे थे किसान

गन्ने का उचित मूल्य, बकाया भुगतान और कृषि से जुड़ी अन्य मांगों को लेकर भारतीय किसान संघ ने 8 अक्टूबर को प्रदेशभर में प्रदर्शन किया था। कबीरधाम जिले में किसानों ने ट्रैक्टर रैली निकाली और कई प्रमुख मार्गों पर चक्काजाम किया। इससे यातायात प्रभावित हुआ और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

बाकी मांगों पर क्या होगा फैसला?

गन्ने की दर बढ़ाने के फैसले से किसानों को राहत मिलने की उम्मीद है। हालांकि, आंदोलन के दौरान उठाई गई दूसरी मांगों पर सरकार की ओर से क्या कदम उठाए जाएंगे, यह अभी स्पष्ट नहीं है।

भारतीय किसान संघ की ओर से भी बढ़ी हुई दर पर नई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने आना बाकी है। अब देखना होगा कि संगठन इस फैसले को अपनी मांगों के अनुरूप कितना पर्याप्त मानता है और बाकी मुद्दों पर उसका अगला रुख क्या रहता है।

 

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

SAI STATEMENT : CJP के प्रदर्शन पर साय का बड़ा बयान

SAI STATEMENT : Sai's big statement on CJP's protest रायपुर।...

RAIPUR: आकाशवाणी के उपनिदेशक विकल्प शुक्ला का हुआ निधन! 

RAIPUR: Akashvani Deputy Director Vikalp Shukla passes away!   रायपुर। भारतीय...