पीएम मोदी ने उपाध्याय के अंतिम छोर के व्यक्ति के विकास की कल्पना को किया साकार : विकास दीवान

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

संजय महिलांग संवाददाता

नवागढ़। भारतीय जनता पार्टी ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर नवागढ़ विधानसभा भर में प्रत्येक बूथ एवं शक्तिकेन्द्र में कार्यक्रम उन्हें नमन कर श्रद्धांजलि दी। वहीं उनके बताए रास्ते पर चलकर पार्टी के लिए समर्पण भाव से कार्य करने का संकल्प लिया। शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर चल रहे सेवा औऱ समर्पण अभियान के तहत नवागढ़ मण्डल के ग्राम झांकी बूथ के जोगी बाबा मंदिर परिसर में भाजपा जिला महामंत्री विकास धर दीवान के नेतृत्व में स्वच्छता अभियान चलाया गया एवं पं दीनदयाल उपाध्याय के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि भी दी गई। भाजपा नवागढ़ मण्डल के कार्यकर्ताओं ने पूरे परिसर में श्रम दान भी किया।

जिला महामंत्री दीवान ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने अपना संपूर्ण जीवन राष्ट्र को समर्पित किया। वो द्वि राष्ट्रवाद के खिलाफ थे। उन्होंने अखंड भारत की कल्पना की थी। उनके द्वारा प्रतिपादित एकात्म मानववाद में संप्रदाय से ऊपर उठकर अंतिम छोर के व्यक्ति के विकास की कल्पना की थी। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत सरकार ने बीमा योजना, प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना, अंत्योदय योजना, किसान बीमा योजना, आवास योजना को चालू कर पंडित दीनदयाल के सिद्धांतों को प्रतिपादित किया है।

मण्डल अध्यक्ष चन्द्रपाल साहू ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय एकात्म मानववाद एवं अंत्योदय विचारक थे। उनके विचार हम सभी के लिए प्रेरणादायी हैं। समाज के कमजोर तबके के उत्थान के लिए महेशा प्रयास किया। एससी मोर्चा जिलाध्यक्ष देवादास चतुर्वेदी ने कहा कि पं उपाध्याय के आदर्शों पर चलते हुए केंद्र सरकार समाज के अंतिम पंक्ति के लोगों के कल्याण के लिए हितग्राही मूलक योजनाएं चला रही है। इन योजनाओं का लाभ लेकर लोग आत्मनिर्भर बन रहे हैं। मण्डल उपाध्यक्ष युवराज सिंह ठाकुर ने कहा कि हमें उनकी जीवनी से हमेशा सीख लेनी चाहिए।

इस अवसर पर महामंत्री मिन्टू बिसेन व सुरेश साहू, पूर्व नप अध्यक्ष गिरेन्द्र महिलांग, भाजयूमो अध्यक्ष सुरेश निषाद, महामंत्री टिकम गोस्वामी, श्रीकांत सिंह ठाकुर, तनु दीवान, गोलू सिन्हा, मनीष श्रीवास, सुधेश हरि श्रीवास्तव, मोहन चेलक, नरसिंह साहू, शोभित पटेल, दीनू, दिनेश चौहान, सहित कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

विधानसभा के सभी मंडलों में मनाई गई जयंती

नवागढ़ विधानसभा में नवागढ़ शहर में युवा मोर्चा एवं महिला मोर्चा के नेतृत्व में बुथों में जयंती मनाई गई तो वहीं मारो मण्डल में नरेंद्र शर्मा, सुभाष सोनी, बबलु राजपूत, लक्ष्मी वर्मा, कृष्णा ठाकुर, मुचकुंद राजपूत, युपेश साहू, त्रिलोक साहू, महावीर साहू, दुर्गा सोनी, अमिता बघेल, प्रेमु वर्मा, अभिषेक राजपूत, के नेतृत्व में बुथों में कार्यक्रम किया गया। खण्डसरा मण्डल में फिरतुराम साहू, शरद जोशी, दयावंत धर बांधे,होरिलाल सिन्हा, दीपक तिवारी, छन्नू गुप्ता, कृपाशंकर त्रिपाठी, अश्वनी साहू, सती सिन्हा, राजाराम चंद्राकर, कपिल बंजारे के नेतृत्व में मनाया गया।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related