बलौदाबाजार में रिश्तों का कत्ल -कलयुगी पुत्र ने पिता की कर दी हत्या, अंतिम संस्कार करने वाला था तभी हुवा ये

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

बलोदा बाजार- दिनांक 22/09/2021 को अंजोर सिह पिता छतराम साहू उम्र 48 वर्ष साकिन रोहिना थाना भटगांव के द्वारा सूचना दिया गया कि दिनांक 21.09.2021 के शाम 6-7 बजे करीब इसका भाई मृतक दलपत उर्फ छवि साहू पिता छतराम साहू उम्र 58 वर्ष जिसकी संदिग्ध अवस्था में मृत्यु हो गई है मृतक का लड़का राजेंद्र साहू द्वारा घटना की सूचना पुलिस को नहीं देकर घटना को छुपाने के आशय में अंतिम क्रिया कर्म करने के लिए बांस के चैली में रख कर कफन कपड़े से ढक दिया है और अंतिम क्रिया कर्म के लिए ले जाने की तैयारी कर लिया है मुझे मृतक की मृत्यु पर संदेह है कि रिपोर्ट पर मर्ग कायम कर जांच पंचनामा कार्यवाही में लिया गया मर्ग जांच दौरान शव की पंचनामा कार्यवाही पश्चात पीएम के लिए भेजा गया।

पूछताछ दौरान मृतक के पुत्र राजेंद्र साहू द्वारा मृत्यु के संबंध में गोलमोल जवाब देते हुए पलंग से गिरने से सिर में चोट लगने पर मृत्यु होना बताया। शव के सिर में आई चोट बहुत गहरा था जो इसके बयान पर संदेह करने के लिए पर्याप्त था। तब घटना के सूचक एवं मृतक की पत्नी से बारीकी से अलग-अलग पूछताछ किया जो मृतक के पत्नी ने बताया कि दिनांक 21/09/2021 के शाम 6-7 बजे करीब घर में इसका लड़का राजेंद्र साहू और यह उपस्थित थे। इसी समय इसका पति दलपत उर्फ छवि साहू गली खोर तरफ से घूम कर घर आया और अपने कमरे की ओर गया। मृतक की पत्नी सुखवारा घर के बाहर आंगन में बर्तन धो रही थी। घर अंदर केवल इसका पति और पुत्र थे दोनों के बीच किसी बात को लेकर वाद विवाद हो रहा था जिसकी आवाज इसे सुनाएं दे रहा था। प्रतिदिन इस प्रकार की विवाद दोनों बाप बेटा में होते रहता था, इस कारण सुखवारा घर अंदर नहीं गई कुछ देर बाद आवाज आना बंद हो गया।

सुखवारा बाई बर्तन धो कर घर अंदर गई जाकर देखी कि इसका पति अपने पलंग में मुंह के बल पढ़ा था, सिर में चोट लगा था खून बह रहा था। इसका लड़का अपने कमरे में सोया था इसका लड़का राजेंद्र साहू इन्हें घटना के संबंध में किसी को नहीं बताने कहां सुबह 22/9/2021 को मृतक के भाई को घटना की सूचना मिलने पर थाने में आकर रिपोर्ट दर्ज कराया गया। मृतक की मृत्यु के संबंध में पीएम कर्ता डॉक्टर से शॉर्ट पीएम रिपोर्ट प्राप्त हुआ जिसमें डॉक्टर साहब द्वारा मृत्यु की प्रकृति होमीसाइडल लेख किया गया।

संपूर्ण जांच पर आरोपी राजेंद्र साहू पिता दलपत साहू उम्र 35 वर्ष द्वारा आपसी विवाद को लेकर अपने ही पिता को लोहे की छैनी से सिर में मार कर हत्या करना पाया गया तथा साक्ष्य छुपाने के आशय से बिना सूचना दिए शव का अंतिम क्रिया कर्म का प्रयास किया गया आरोपी के विरुद्ध धारा 302,201 भादवी का अपराध घटित करने का पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने पर मौके पर ही अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना दौरान आरोपी को तलब कर बारीकी से पूछताछ किया जो आरोपी द्वारा अपराध घटित करना स्वीकार किया आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयोग लोहे की छैनी को विधिवत जब्त किया जाकर आरोपी को गिरफ्तार कर जुडिशल रिमांड में भेजा गया

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related