छत्तीसगढ़ / इस शख्स ने 21 साल बाद बनवाई दाढ़ी..! अनोखा प्रण था- जब तक मनेंद्रगढ़ जिला नहीं बनेगा, वे दाढ़ी नहीं कटाएंगे…

कोरिया. एक शख्स ने मनेंद्रगढ़ को जिला बनाने का प्रण लिया था. इसे पूरा करने उन्होंने 21 साल तक दाढ़ी नहीं बनवाया था। आज उनका प्रण पूरा हो गया है. प्रदेश का महत्वपूर्ण शहर अब जिला बन गया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने स्वतंत्रता दिवस पर आज इसकी घोषणा की. इसके बाद मनेन्द्रगढ़ में जैसे उत्सव का माहौल बन गया। पूरा शहर रंगों में नहा गया। होली और दिवाली दोनों एक साथ मनाई जा रही थी. लोग पटाखे फोड़ रहे थे। हर कोई एक-दूसरे को गुलाल लगाकर खुशी का इज़हार कर रहा था। वहीं एक शख्स ऐसा भी था जो अपनी बढ़ी हुई दाढ़ी साफ करवा रहा था।
यह शख्स जाने-माने एक्टिविस्ट और जुझारू शख्स रमाशंकर गुप्ता थे।
जिन्होंने 2000 से अपनी दाढ़ी बढ़ानी शुरू की। इस संकल्प के साथ कि जब तक मनेंद्रगढ़ जिला नहीं बनेगा, वे दाढ़ी नहीं कटाएंगे।