ATM का शटर लॉक कर निकाल लेते थे रुपए: बिलासपुर पुलिस ने गैंग के 3 सदस्य गिरफ्तार

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal
  • रायपुर, कोरबा सहित प्रदेश भर में 2 दर्जन से ज्यादा ATM में की चोरी

बिलासपुर : ATM का शटर लॉक तोड़कर रुपए निकालने वाले गिरोह के 3 सदस्यों को बिलासपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पकड़े गए तीनों आरोपी तारबहार क्षेत्र में मौजूद ATM से छेड़छाड़ कर रुपए निकालने का प्रयास कर रहे थे। उनकी हरकत वहां लगे CCTV में कैद हो गई। फिलहाल पुलिस तीनों से पूछताछ कर रही है। आरोपी बिलासपुर, कोरबा और रायपुर सहित कई जिलों के दो दर्जन से अधिक ATM को निशाना बना चुके हैं। ट्रांजेक्शन साल्युशन इंटरनेशनल ( इंडिया ) प्रा. लि. कंपनी के डीपूपारा स्थित SBI के ATM में दो युवक औजारों के साथ 11 अगस्त को दोपहर 2 बजे घुसकर उसमे से रुपए निकालने प्रयास कर रहे थे। उनका एक साथी ATM के बाहर पहरा दे रहा था। इस बीच अन्य ग्राहक पहुंच गए तो आरोपी भाग निकले। जानकारी सामने आने पर कंपनी के सीनियर एग्जीक्यूटिव विरल दामानी ने शिकायत दर्ज कराई थी। फुटेज के आधार पर पुलिस ने सन्नी कुमार वर्मा, विशाल बावरी और सुमन वर्मा को पकड़ा है।

दो दिन पहले कोरबा में भी बनाया था ATM को निशाना
आरोपियों ने कोरबा के अप्पू गार्डन, सुभाष चौक व बुधवारी बाजार स्थित तीन ATM को इससे पहले निशाना बनाया था। दो दिन पहले बुधवारी बाजार के बस स्टैंड के पास स्थित ATM में भी चोरी की थी। गिरोह से जुड़े लोग ATM बूथ खाली होने पर शटर लाक कर देते थे। उपभोक्ता जब विड्रॉल के लिए पहुंचते तो रुपए नहीं निकलते। उनके जाने के बाद गिरोह के सदस्य ATM का शटर खोल कर रुपए निकाल लेते।

चार ATM से करीब 40 हजार की चोरी गिरोह ने की
कोरबा में दो दिनों के अंदर 4 ATM को निशाना बनाने के दौरान आरोपियों ने 40 हजार रुपए की चोरी किए। रुपए उपभोक्ताओं के खाते से नहीं कटे। इसलिए बैंक प्रबंधनों की तरफ से इसकी रिपोर्ट ATM के सिक्यूरिटी इंचार्ज चंद्रशेखर ने दर्ज कराई थी। अज्ञात आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई थी। इसी बीच गिरोह के सदस्य बिलासपुर पुलिस की टीम के हाथ लग गए।

ASP उमेश कश्यप ने कहा आरोपियों से चल रही है पूछताछ
बिलासपुर शहर ASP उमेश कश्यप ने बताया कि इस दौरान उनकी तस्वीर ATM में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। आरोपियों ने बिलासपुर से पहले कोरबा में भी एटीएम को निशाना बनाया था। तीनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related