कोरोना की तीसरी लहर के बीच आई वैक्सीन संकट, वैक्सीनेशन की रफ्तार पड़ी धीमी ,आखिर कैसे होगा सफल वैक्सीनेशन…..?

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

रायपुर। कोरोना की तीसरी लहर की संभावना के बीच छत्तीसगढ़ में वैक्सीनेशन की रफ्तार धीमी हो गई है. राज्य सरकार को केंद्र पर्याप्त वैक्सीन की आपूर्ति नहीं कर पा रही है. ऊंट के मुंह में जीरा के समान टीका सेंटरों में वैक्सीन पहुंच रही है. जो कि एक दो घंटे में ही खत्म हो जा रही है. जिस कारण लोगों में नाराजगी है. ऐसे में टीकाकरण एक संकट बना हुआ है.

दरअसल मंगलवार 10 अगस्त को छत्तीसगढ़ में 1 लाख 25 हजार वैक्सीन की खेप पहुंची है. जिसमें 1 लाख कोविशील्ड और 25 हजार कोवैक्शीन की डोज शामिल है. इन वैक्सीन को सभी जिलों में बांट दिया गया है, जो कि अब खत्म होने की कगार पर है. समस्या यह है कि प्रदेश में वैक्सीन कम मिल रही है. जिससे वैक्सीनेशन में रफ्तार नहीं आ पा रही. अचानक से कोई टीकाकरण केंद्र बंद हो जाता है, तो लोगों को समझाना भी मुश्किल होता है.

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related