देश भर में पहली बार धमतरी के नगरीय निकाय नगरी के तीन वार्ड सभा को मिला सामुदायिक वन संसाधन अधिकार मान्यता पत्र

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

धमतरी। आज धमतरी ज़िला विश्व आदिवासी के मौके पर पूरे देश में एक गौरवशाली इतिहास रच गया है। देश भर में पहली बार धमतरी के वनांचल में बसे नगरी नगर पंचायत के तीन वार्ड सभा को सामुदायिक वन संसाधन अधिकार मान्यता पत्र दिया गया।

प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने निवास स्थित कार्यालय में विश्व आदिवासी दिवस के मौके पर आयोजित वर्चुअल कार्यक्रम के दौरान धमतरी ज़िले के नगरी नगर पंचायत के तुमबाहरा, चुरियारा और नगरी वार्ड सभा को कुल 10 हजार 211 एकड़ के लिए सामुदायिक वन संसाधन अधिकार मान्यता पत्र सौंपा। उन्होंने इस मौके पर कहा कि शहरी क्षेत्र में जो जंगल हैं, उनके प्रबंधन और संवर्द्धन का अधिकार अब वार्ड सभा को सामुदायिक वन संसाधन अधिकार मान्यता पत्र देने से संभव हो सका है।

आदिवासियों के हित में फैसले लेने को तत्पर राज्य सरकार

यह पूरे देश में पहला मामला है, जब नगरीय निकाय के वार्ड सभा को सामुदायिक वन संसाधन अधिकार मान्यता पत्र सौंपा गया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि राज्य सरकार आदिवासियों के हित में सदैव निर्णय लेने तत्पर है। इस मौके पर तुमबाहरा को 2746.742 हेक्टेयर, नगरी को 707.41 हेक्टेयर, चुरियारा वार्ड सभा को 678.18 हेक्टेयर क्षेत्र, कुल 4132.332 हेक्टेयर का सामुदायिक वन संसाधन अधिकार मान्यता पत्र दिया गया।

प्रदेश में पहली बार एलोवेरा से तैयार किया जा रहा जेल, बॉडीवाश और शैंपू

कलेक्टर पी.एस.एल्मा ने इस मौके पर ज़िले में दिए जा रहे 59 सामुदायिक वन संसाधन अधिकार मान्यता पत्र, पांच सामुदायिक वन अधिकार और शहरी क्षेत्र के लिए नौ हितग्राहियों को दिए जा रहे व्यक्तिगत वन अधिकार की संक्षिप्त जानकारी देते हुए बताया कि अब धमतरी जिले के दुगली वन-धन केंद्र प्रदेश भर में पहली बार एलोवेरा से विभिन्न उत्पाद तैयार कर रहा है। ज़िले के वनांचल क्षेत्र नगरी के दुगली, केरेगांव, सांकरा, बिरगुड़ी वन-धन केंद्रों में चार समूह की 40 सदस्य वनोपज से उत्पाद तैयार कर आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रही हैं। उन्होंने बताया कि आज इन तैयार उत्पादों की प्रदर्शनी भी कार्यक्रम के मौके पर की गई है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related