किसान नेता की हत्या, BKU ने गिरफ्तारी के लिए दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

आलमगीर : उत्तर प्रदेश के संत कबीर नगर में शनिवार देर शाम भारतीय किसान यूनियन के जिला उपाध्यक्ष लक्ष्मण पांडे की हत्या कर दी गई. बताया जा रहा है कि लक्ष्मण पांडे कुछ सामान खरीदने के लिए बखिरा गए थे. घर लौटते वक्त घात लगा कर बैठे कुछ बदमाशों ने उन पर हमला कर दिया. हत्या बोरव्यास गांव के पास हुई. हमले के बाद किसान नेता लक्ष्मण पांडे की मौके पर ही मौत हो गई. सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया. साथ ही परिजनों की शिकायत के आधार पर कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया है.

नाराज थे दूसरे वर्ग के लोग
मृतक के परिवार ने पुलिस को बताया कि लोगों की मदद करने की वजह से कुछ विशेष वर्ग के लोग लक्ष्मण पांडे से नाराज थे. उन्हीं ने इस घटना को अंजाम दिया है. पुलिस ने मामले में बोरव्यास गांव के ही कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की है. पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिए चार टीमों का गठन किया है.

भारतीय किसान यूनियन ने दिया अल्टीमेटम
उधर, भारतीय किसान यूनियन ने लक्ष्मण पांडे की हत्या में शामिल सभी आरोपियों को 24 घंटे में पकड़ने का अल्टीमेटम दिया है. भारतीय किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष जनार्दन मिश्रा ने कहा, अगर 24 घंटे के भीतर आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया गया तो जिले का कोई भी अधिकारी चैन से बैठने नहीं पाएगा. पुलिस हत्या में शामिल सभी आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करे.

परिवार को मिले सुरक्षा
जनार्दन मिश्रा ने मांग की है कि पुलिस लक्ष्मण पांडे के परिवार को सुरक्षा दे, ताकि अपराधी उन्हें कोई नुकसान ना पहुंचा सकें. वहीं, परिवार वालों ने भी हत्या के आरोपियों को सजा देने और उन्हें सुरक्षा देने की मांग की है. लक्ष्मण पांडे की चार बेटियां और एक बेटा है.

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related