CG BREAKING : वनरक्षक भर्ती परीक्षा स्थगित, अभ्यर्थियों को झटका!

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG BREAKING : Forest Guard Recruitment Exam Postponed, Shock to Candidates!

रायपुर। छत्तीसगढ़ में वनरक्षक भर्ती की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। 13 दिसंबर को प्रस्तावित वनरक्षक भर्ती की द्वितीय चरण की लिखित परीक्षा स्थगित कर दी गई है। छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल ने इस संबंध में आदेश जारी किया है।

प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वनबल प्रमुख की ओर से पत्र मिलने के बाद परीक्षा स्थगित करने का फैसला लिया गया है। अब परीक्षा कब होगी, इसे लेकर फिलहाल कोई नई तारीख घोषित नहीं की गई है।

पहले जारी कार्यक्रम के मुताबिक अभ्यर्थियों को 7 दिसंबर से प्रवेश पत्र डाउनलोड करने की सुविधा मिलने वाली थी। परीक्षा स्थगित होने के बाद एडमिट कार्ड जारी करने की प्रक्रिया और नई तारीख को लेकर भी संशोधित सूचना जारी होने की उम्मीद है।

इस भर्ती के तहत वन विभाग में 1,484 पदों पर नियुक्ति की जानी है। शारीरिक मापदंड और दक्षता परीक्षा पास करने वाले 16,762 अभ्यर्थियों को लिखित परीक्षा में शामिल होना था। यानी एक पद के लिए औसतन 11 से ज्यादा अभ्यर्थियों के बीच मुकाबला था।

परीक्षा रायपुर में 13 दिसंबर को सुबह 10 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक आयोजित होनी थी। अब अभ्यर्थियों को कर्मचारी चयन मंडल की अगली आधिकारिक सूचना का इंतजार करना होगा।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related