BIJAPUR MAOIST DUMP : जमीन के नीचे मिला करोड़ों का खजाना!

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

BIJAPUR MAOIST DUMP : Treasure worth crores found under the ground!

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। इन्द्रावती नदी के आसपास जंगल में जमीन के नीचे छिपाकर रखे गए माओवादी डंप से 3.84 किलो सोना और 24 लाख 22 हजार 500 रुपये नकद बरामद किए गए हैं। बरामद सोने की अनुमानित कीमत करीब 4 करोड़ 29 लाख रुपये बताई गई है।

पुलिस के मुताबिक, 28 नवंबर को भैरमगढ़ थाना क्षेत्र के जंगल में माओवादी डंप छिपे होने की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस अधीक्षक उमेश प्रसाद गुप्ता के मार्गदर्शन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रविन्द्र कुमार मीणा के नेतृत्व में DRG, भैरमगढ़ थाना और BDS की संयुक्त टीम ने सर्चिंग अभियान चलाया।

टीम ने भैरमगढ़ से करीब 8 से 10 किलोमीटर दूर इन्द्रावती नदी के आसपास चिन्हित इलाके में तलाशी ली। BDS की डिमाइनिंग और सर्चिंग कार्रवाई के दौरान जमीन में दबाकर रखा गया एक स्टील का डिब्बा मिला।

डिब्बे से 10 तोला वजन के 33 सोने के बिस्किट, कुल 330 तोला यानी 3.84 किलो सोना बरामद हुआ। इसके अलावा 500 रुपये के नोटों में 24 लाख 22 हजार 500 रुपये भी मिले।

पुलिस ने बरामदगी के संबंध में वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, अब तक अलग-अलग माओवादी डंप से 8 करोड़ 24 लाख 33 हजार 300 रुपये नकद और 12.34 किलो सोना बरामद किया जा चुका है।

 

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related