CHHATTISGARH : NMDC ने भूस्खलन की वजह बताई, जांच अब IIT बॉम्बे करेगी!

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CHHATTISGARH : NMDC reveals the reason for the landslide, IIT Bombay to investigate!

दंतेवाड़ा। बैलाडीला के किरंदुल स्थित NMDC के डिपॉजिट-14 में हुए भूस्खलन को लेकर कंपनी ने अपनी प्रारंभिक जांच में प्राकृतिक भूगर्भीय हलचल को वजह बताया है। NMDC का दावा है कि खनन क्षेत्र से करीब 2 किलोमीटर दूर जंगल में हुई हलचल का असर पुराने वेस्ट डंप पर पड़ा, जिसके एक हिस्से के ढहने से मलबा नीचे फैल गया। हालांकि, घटना की वास्तविक वजह जानने के लिए IIT बॉम्बे के विशेषज्ञ वैज्ञानिक अध्ययन करेंगे।

वन विभाग के शुरुआती आकलन में करीब 30 हेक्टेयर आरक्षित वन क्षेत्र प्रभावित होने की बात सामने आई है। विभाग ने संबंधित एजेंसी के खिलाफ वन अपराध भी दर्ज किया है। मलबे से करीब 2.5 से 3 किलोमीटर लंबा नाला प्रभावित हुआ है।

NMDC के मुताबिक, वेस्ट डंप से खनन अपशिष्ट करीब 200 से 250 मीटर तक पहुंचा, जबकि प्राकृतिक मिट्टी और बजरी 2 से 3 किलोमीटर तक बह गई। कंपनी ने भूमिगत जलधारा की संभावित भूमिका से भी इनकार नहीं किया है।

कंपनी का दावा है कि जनवरी 2026 की CIMFR रिपोर्ट में वेस्ट डंप को सुरक्षित बताया गया था। अब ड्रोन सर्वे, चट्टानों की आंतरिक संरचना और जमीन के द्रवीकरण की संभावना की जांच होगी।

NMDC ने वन क्षेत्र की बहाली में सहयोग और ग्रामीणों के लिए वैकल्पिक रास्ते व मोबाइल मेडिकल सुविधा उपलब्ध कराने की जानकारी दी है। कंपनी के मुताबिक, घटना में अब तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related