RAIPUR BREAKING : सांसद लक्ष्मी वर्मा की कार दुर्घटनाग्रस्त!

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

 

रायपुर। राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा शुक्रवार को सड़क हादसे का शिकार हो गईं। बलौदाबाजार में कार्यक्रम में शामिल होकर रायपुर लौटते समय खरोरा के पास उनकी कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में सांसद के हाथ में चोट आई है। उनके साथ कार में सवार गनमैन और चालक भी घायल हुए हैं।

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, कार में सांसद लक्ष्मी वर्मा, उनका बेटा, गनमैन और चालक समेत कुल चार लोग सवार थे। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। सांसद के बेटे के घायल होने की फिलहाल पुष्टि नहीं हुई है।

इसी मार्ग पर कुछ देर पहले भी एक सड़क हादसा हुआ था। रायपुर से खरोरा जा रही कार और खरोरा से रायपुर की ओर आ रहे ट्रैक्टर के बीच जोरदार भिड़ंत हुई। इस दुर्घटना में भी कई लोगों के घायल होने की सूचना है। घायलों को खरोरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया।

दोनों हादसों की सूचना मिलते ही खरोरा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस दुर्घटनाओं के कारणों और घटनाक्रम की जांच कर रही है। हादसे में शामिल वाहनों के संबंध में भी जानकारी जुटाई जा रही है।

लगातार दो सड़क हादसों के बाद इस मार्ग पर दुर्घटनाओं को लेकर चिंता बढ़ गई है।

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

DELIMITATION BILL : परिसीमन बिल को मिला नया साथी!

DELIMITATION BILL : Delimitation Bill gets a new partner! रायपुर।...

CHHATTISGARH : CGPSC अध्यक्ष नियुक्ति पर हाईकोर्ट सख्त!

CHHATTISGARH : High Court strict on appointment of CGPSC...