SUPREME COURT : पैकेट पर अब दिखेगा खतरे का निशान, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

SUPREME COURT : Danger sign will now be visible on the packet, a major directive from the Supreme Court

नई दिल्ली। पैकेटबंद खाने के शौकीनों के लिए अहम खबर है। अब ज्यादा नमक, चीनी या फैट वाले खाद्य पदार्थों की पहचान करना आसान हो सकता है। सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार और FSSAI को ऐसे उत्पादों के पैकेट पर साफ चेतावनी लेबल लगाने के निर्देश दिए हैं।

जस्टिस जे.बी. पारदीवाला और जस्टिस के. विनोद चंद्रन की पीठ ने कहा कि जिन खाद्य उत्पादों में तय सीमा से ज्यादा फैट, शुगर या साल्ट हो, उनके पैकेट के सामने लाल रंग का अलग-अलग चेतावनी चिन्ह लगाया जाए। इसमें संबंधित पोषक तत्व के साथ ‘HIGH FAT’, ‘HIGH SUGAR’ या ‘HIGH SALT’ लिखा होना चाहिए।

कोर्ट ने स्पष्ट किया कि अगर किसी उत्पाद में एक से ज्यादा पोषक तत्व तय सीमा से अधिक हैं, तो हर एक के लिए अलग चेतावनी जरूरी होगी। एक ही चिन्ह में सारी जानकारी देना पर्याप्त नहीं होगा।

अदालत ने खाद्य लेबलिंग से जुड़े मौजूदा नियमों को सख्ती से लागू करने पर भी जोर दिया। साथ ही बच्चों में स्वस्थ खानपान की आदत विकसित करने के लिए स्कूलों में पोषण जागरूकता कार्यक्रम, वर्कशॉप और पाठ्यक्रम में बदलाव पर विचार करने को कहा।

FSSAI ने भी नया प्रस्ताव रखा है, जिसके तहत किसी एक पोषक तत्व की सीमा पार होने पर चेतावनी लेबल लगाया जाएगा। यह मामला पैकेटबंद खाद्य पदार्थों पर स्पष्ट पोषण जानकारी देने की मांग वाली जनहित याचिका से जुड़ा है।

 

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related