DMF SCAM : अनिल टूटेजा को हाईकोर्ट से झटका

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

DMF SCAM : High court gives blow to Anil Tuteja

रायपुर। छत्तीसगढ़ के कथित DMF घोटाले में पूर्व IAS अधिकारी अनिल टूटेजा को हाईकोर्ट से राहत नहीं मिली है। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने उनकी अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी। कोर्ट ने आरोपों की गंभीरता और गवाहों को प्रभावित किए जाने की आशंका को देखते हुए गिरफ्तारी से पहले राहत देने से इनकार किया।

अनिल टूटेजा ने प्रवर्तन निदेशालय (ED) की जांच में गिरफ्तारी की आशंका जताते हुए याचिका दायर की थी। उनके खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग के तहत जांच चल रही है। मामला DMF की राशि से कराए गए विकास कार्यों में कथित कमीशनखोरी, भ्रष्टाचार और वित्तीय अनियमितताओं से जुड़ा है।

जांच एजेंसी का आरोप है कि ठेके और सप्लाई ऑर्डर दिलाने के बदले 20 से 50 प्रतिशत तक कमीशन लिया जाता था। एजेंसी ने कुछ कारोबारियों को सरकारी काम दिलाने और कथित अवैध रकम के लेन-देन में टूटेजा की भूमिका होने का दावा किया है।

बचाव पक्ष ने दलील दी कि टूटेजा DMF से संबंधित विभाग में पदस्थ नहीं थे और किसी निर्णय प्रक्रिया में उनकी भूमिका नहीं थी। उनके खिलाफ प्रत्यक्ष धन लेन-देन का प्रमाण भी नहीं होने की बात कही गई।

हाईकोर्ट ने राहत देने से इनकार कर दिया, लेकिन स्पष्ट किया कि जमानत सुनवाई के दौरान की गई टिप्पणियों का ट्रायल पर असर नहीं पड़ेगा।

ED के मुताबिक मामले में करीब 35 करोड़ रुपये की अपराध से अर्जित आय का पता चला है और संपत्तियां भी कुर्क की गई हैं। जांच और न्यायिक प्रक्रिया जारी है।

 

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related