KANAK TIWARI DEATH : छत्तीसगढ़ की एक बड़ी वैचारिक आवाज खामोश

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

KANAK TIWARI DEATH : A major ideological voice of Chhattisgarh falls silent

रायपुर. छत्तीसगढ़ के पूर्व महाधिवक्ता, गांधीवादी चिंतक और लेखक कनक तिवारी का निधन हो गया है। वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे। बुधवार को तबीयत बिगड़ने पर उन्हें दुर्ग के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां गुरुवार को 86 वर्ष की उम्र में उन्होंने अंतिम सांस ली।

कनक तिवारी का जन्म 26 जुलाई 1940 को हुआ था। वे संविधान, गांधीवादी विचारधारा, सामाजिक न्याय और आदिवासी अधिकारों पर अपनी लेखनी और विचारों के लिए खास पहचान रखते थे।

उन्होंने करियर की शुरुआत अंग्रेजी साहित्य के प्राध्यापक के रूप में की। करीब 8-9 साल शिक्षण के बाद पत्रकारिता में आए और फिर कानून की पढ़ाई कर वकालत शुरू की। 1971 में पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय से एलएलबी की परीक्षा स्वर्ण पदक के साथ पास की थी।

वे मजदूर आंदोलन के नेता शंकर गुहा नियोगी से जुड़े कानूनी मामलों में भी सक्रिय रहे। मजदूर अधिकार, मानवाधिकार और सामाजिक न्याय उनके प्रमुख विषय रहे।

दिसंबर 2018 में भूपेश बघेल सरकार ने उन्हें छत्तीसगढ़ का महाधिवक्ता नियुक्त किया था, लेकिन जून 2019 में उन्हें पद से हटा दिया गया। इस फैसले पर उन्होंने सार्वजनिक रूप से सवाल भी उठाए थे।

आदिवासी अधिकारों पर उनकी चर्चित पुस्तक ‘आदिवासी उपेक्षा की अंतर्कथा’ सहित कई किताबें उनके वैचारिक योगदान की पहचान हैं।

उनकी बेटी के सिंगापुर से पहुंचने के बाद शुक्रवार को अंतिम संस्कार किया जाएगा।

 

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related