DHIRENDRA SHASTRI: Dhirendra Shastri extends an invitation to Akhilesh Yadav
DHIRENDRA SHASTRI: प्रतापगढ़ में मीडिया से बातचीत के दौरान बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को कथा सुनने का न्योता दिया है।
उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव बहुत अच्छे व्यक्ति हैं और वह उनके विरोधी नहीं हैं। अगर उनके मन में श्रद्धा जागे तो वे कथा सुनने आ सकते हैं।
इस दौरान धीरेंद्र शास्त्री ने अपनी कथाओं को चुनाव से जोड़ने पर भी प्रतिक्रिया दी और कहा कि उनका उद्देश्य सनातनियों को एकजुट करना है, न कि चुनावी फायदा उठाना।
धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि धर्म कोई धंधा नहीं है, बल्कि श्रद्धा का विषय है। उन्होंने कहा कि अगर कोई व्यक्ति कथा को खरीदने या सौदे की तरह देखने की सोच से बुलाएगा, तो वे वहां नहीं जाएंगे। लेकिन श्रद्धा और विश्वास के साथ बुलाने पर वे सहजता से कथा करने पहुंचेंगे।
धीरेंद्र शास्त्री ने अपनी कथाओं का उद्देश्य बताते हुए कहा कि उनका सिद्धांत स्पष्ट है। वे सनातनियों को एकजुट करने के लिए कथा करते हैं। उन्होंने यह भी बताया कि मथुरा में कथा आयोजन की तैयारी की जा रही।


