PM MODI MANILA VISIT : PM Modi picked up the tricolor flag lying on the ground and kept it in his pocket.
मनीला। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मनीला में QUAD बैठक के दौरान तिरंगे के प्रति सम्मान दिखाने वाला एक वीडियो चर्चा में है। बैठक स्थल पर जगह दर्शाने के लिए रखा गया भारतीय तिरंगा जमीन पर पड़ा था। पीएम मोदी ने उसे उठाकर अपनी जेब में रख लिया। उन्होंने इसे छोटा कदम बताते हुए कहा कि तिरंगा पूरे देश के सम्मान, इतिहास और गौरव का प्रतीक है।
लेकिन मनीला दौरे में सिर्फ यह तस्वीर ही नहीं, भारत ने एक बड़ा ऐलान भी किया। प्रधानमंत्री मोदी ने घोषणा की कि भारत 2027 में पहले QUAD बिजनेस लीडर्स फोरम की मेजबानी करेगा। इसका आयोजन मुंबई में होगा।
समुद्री सुरक्षा पर QUAD का नया प्लान
बैठक में भारत, अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया ने हिंद-प्रशांत समुद्री निगरानी सहयोग की नई पहल की घोषणा की। इसका मकसद समुद्री क्षेत्र से जुड़ी जानकारी साझा करना और निगरानी व्यवस्था को मजबूत करना है।
संयुक्त बयान के मुताबिक, 2027 में QUAD के तहत पहली बार P-8 और P-3C गश्ती विमान समुद्री अभ्यास में हिस्सा लेंगे।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी बैठक में QUAD को दुनिया की सबसे सफल साझेदारियों में से एक बताया। उन्होंने दावा किया कि अमेरिका 10 महीने के भीतर दुर्लभ मृदा तत्वों के उत्पादन में चीन की बराबरी कर लेगा।
फिलीपींस से रवाना होने से पहले पीएम मोदी ने कहा कि ASEAN के साथ भारत के रिश्ते उसकी ‘एक्ट ईस्ट पॉलिसी’ के केंद्र में हैं। बैठक में समुद्री सुरक्षा, आर्थिक सुरक्षा और तकनीकी सहयोग पर भी जोर दिया गया।


