RAHUL GANDHI : Bhagwant Mann’s mouth smelled of alcohol – Rahul Gandhi
संगरूर। पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने संगरूर की इंसाफ रैली में आम आदमी पार्टी सरकार और मुख्यमंत्री भगवंत मान पर तीखा हमला बोला। उन्होंने राज्य में बढ़ते नशे, गैंगस्टरवाद और कानून-व्यवस्था को लेकर सरकार को घेरा।
राहुल गांधी ने कहा कि पंजाब में सिंथेटिक ड्रग्स सबसे बड़ी समस्या बन चुकी है। आम आदमी पार्टी ने नशा खत्म करने का वादा किया था, लेकिन वह इसमें नाकाम रही है। मुख्यमंत्री भगवंत मान पर निशाना साधते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि लोकसभा में उनके साथ बैठने के दौरान मान के मुंह से सुबह 11 बजे भी शराब की बू आती थी। राहुल ने कहा कि नशे के खिलाफ लड़ाई लड़ने के लिए मुख्यमंत्री को खुद इसकी चपेट से दूर रहना चाहिए।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर हमला करते हुए राहुल ने तीन साल में ड्रग्स खत्म करने के दावे पर सवाल उठाया। उन्होंने अडानी के पोर्ट से पकड़े गए ड्रग्स का मुद्दा भी उठाया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चुनौती देते हुए राहुल ने कहा कि वह किसी भी मंच पर बहस के लिए तैयार हैं। उन्होंने दावा किया कि वह पांच मिनट में साबित कर देंगे कि मोदी राष्ट्रविरोधी हैं और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के नियंत्रण में हैं।
रैली में राहुल ने दिवंगत गायक सिद्धू मूसेवाला को भी याद किया। उनके पिता बलकौर सिंह से मुलाकात का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि मूसेवाला की हत्या और प्रतिभाशाली युवाओं पर हो रहे हमले पंजाब के लिए गंभीर चिंता का विषय हैं।


