CG ELEPHANT NEWS: 62 हाथियों ने मचाया आतंक, बंद रहेंगे स्कूल

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG ELEPHANT NEWS: 62 elephants cause havoc; schools to remain closed

 

CG ELEPHANT NEWS: छत्तीसगढ़ के मरवाही क्षेत्र में इन दिनों 62 हाथियों के दल के दहशत को देखते हुए शिक्षा विभाग ने बच्चों की सुरक्षा के लिए बड़ा कदम उठाया है.

नाका संकुल के अंतर्गत आने वाले 9 स्कूलों में 2 दिनों के लिए अवकाश घोषित कर दिया गया है.

आज 4 नवंबर को प्रभावित क्षेत्र के सभी 9 स्कूल बंद रखे गए. वहीं कल 5 नवंबर को भी इन स्कूलों में छुट्टी रहेगी. जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) के निर्देश पर विकासखंड शिक्षा अधिकारी (BEO) संजय वर्मा ने इस संबंध में आदेश जारी किया है.

हाथियों का दल कभी गांव के करीब आ जाता है, तो कभी स्कूल जाने वाले रास्तों पर नजर आ जाता है. सुबह-शाम के समय हाथियों की हलचल ज्यादा बढ़ जाती है, यही वह समय है जब बच्चे स्कूल आते-जाते हैं. ऐसे में किसी बड़ी अनहोनी की आशंका बनी हुई थी.

ग्रामीणों के मुताबिक, हाथियों का दल पिछले कई दिनों से इसी इलाके में डेरा डाले हुए है. दल के आक्रामक होने के कारण लोग अपने घरों से निकलने में भी डर रहे हैं.

खेतों में काम करने वाले किसान भी दिन में ही काम निपटाकर घर लौट रहे हैं. शिक्षकों की जान पर भी बन आया था खतराहाथियों के खतरे से सिर्फ बच्चे ही नहीं, शिक्षक भी परेशान थे.

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related