CHHATTISGARH : 50 लाख की चोरी पर व्यापारियों का हंगामा, मंत्री ने TI को लगाया फोन!

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CHHATTISGARH : Traders create ruckus over theft of Rs 50 lakh, Minister calls TI!

अंबिकापुर। करीब 50 लाख रुपये के सामान की कथित हेराफेरी के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से व्यापारियों का गुस्सा फूट पड़ा। सोमवार को व्यापारियों ने मंत्री राजेश अग्रवाल से मुलाकात कर पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए। मामला इतना बढ़ा कि मंत्री को कोतवाली थाना प्रभारी को फोन करना पड़ा।

अग्रसेन भवन में व्यापारियों ने मंत्री से शिकायत की कि FIR दर्ज होने के करीब एक महीने बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है। व्यापारियों ने पुलिस पर कार्रवाई में लापरवाही का आरोप लगाया। उन्होंने यह भी दावा किया कि टीआई को खर्चा-पानी देने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई।

मंत्री का फोन और TI का जवाब

व्यापारियों की नाराजगी के बीच मंत्री राजेश अग्रवाल ने टीआई अखिलेश सिंह को फोन लगाया। उन्होंने मजाकिया लेकिन सख्त अंदाज में कहा कि व्यापारियों ने उन्हें बंधक बना लिया है और छुड़ाने के लिए पुलिस भेजिए। इस पर टीआई ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए दो दिन का समय मांगा। बातचीत का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

कैसे हुई 50 लाख की हेराफेरी?

मामला खरसिया नाका स्थित अग्रवाल ट्रेडिंग कंपनी का है। संचालक कान्हा अग्रवाल की शिकायत के मुताबिक, बिलिंग ऑपरेटर अंजुम निशा और पूर्व कर्मचारी रविंद्र यादव ने कथित तौर पर फर्जी सील और नकदी रसीद बनाकर चार महीने तक सामान निकाला। माल गंगापुर के एक गोदाम में पहुंचाकर दुकानों में सप्लाई किया जा रहा था।

जांच में 50 लाख रुपये से अधिक के सामान की हेराफेरी सामने आने का दावा किया गया। पुलिस ने अंजुम निशा, रविंद्र यादव और रूपेश यादव के खिलाफ केस दर्ज किया है। अब व्यापारियों को पुलिस की कार्रवाई का इंतजार है।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related