NASA SWIFT OBSERVATORY : NASA’s telescope is about to fall from the sky!
रायपुर डेस्क। NASA का करीब 1,450 किलो वजनी अंतरिक्ष टेलीस्कोप अब पृथ्वी की ओर लौट रहा है। सबसे बड़ी चिंता यह है कि इसके बचे हुए टुकड़े आखिर कहां गिरेंगे। 22 साल तक अंतरिक्ष में काम करने वाली ‘नील गेहरेल्स स्विफ्ट ऑब्जर्वेटरी’ अब अनियंत्रित होकर पृथ्वी के वायुमंडल में दोबारा प्रवेश करने वाली है।
अमेरिकी स्पेस फोर्स के अनुमान के मुताबिक, स्विफ्ट ऑब्जर्वेटरी 4 नवंबर को तड़के करीब 3:30 बजे (लीमा समय) वायुमंडल में प्रवेश कर सकती है। हालांकि, इस समय में करीब 11 घंटे आगे-पीछे होने की संभावना है।
Closest views of sun by NASA 🤯 https://t.co/vGWziruka0
— Astronomy Today (@astronomytodayy) November 1, 2026
इसका मलबा 20.6 डिग्री उत्तर से 20.6 डिग्री दक्षिण अक्षांश के बीच गिर सकता है। इस दायरे में पेरू समेत कई समुद्री इलाके आते हैं। राहत की बात यह है कि अंतरिक्ष यान का ज्यादातर हिस्सा वायुमंडल में जलकर नष्ट हो जाएगा। बचे हुए टुकड़ों के समुद्र में गिरने की संभावना जताई गई है। इसके बावजूद किसी व्यक्ति के घायल होने का जोखिम भी बताया गया है।
इधर NASA के एक दूसरे मिशन पार्कर सोलर प्रोब ने भी इतिहास रचा है। 24 दिसंबर 2024 को यह सूर्य की सतह से करीब 61 लाख किलोमीटर की दूरी तक पहुंचा था। इसने सूर्य के बाहरी वातावरण यानी कोरोना का बेहद करीब से अध्ययन किया और नजदीकी दृश्य जुटाए।
दोनों घटनाएं अंतरिक्ष मिशनों की उपलब्धियों के साथ एक बड़ा सवाल भी खड़ा करती हैं क्या पुराने अंतरिक्ष यानों को पृथ्वी पर लौटाने की बेहतर व्यवस्था जरूरी है?


