MP CRIME NEWS: चेकिंग कर रहे TI दिलीप पुरी को ट्रक से रौंदा, मौत! 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

MP CRIME NEWS: TI Dilip Puri, while conducting checks, run over by a truck; dies!

 

MP CRIME NEWS: मध्यप्रदेश के देवास में अवैध शराब तस्करी रोकने की कार्रवाई के दौरान खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी की ट्रक से कुचलकर मौत के मामले में जांच तेज हो गई है। हादसे की जांच डीजी उपेंद्र जैन करेंगे। आबकारी निरीक्षक पूजा गहलोत के मुताबिक, शराब से भरा ट्रक हरदा से इंदौर होते हुए गुजरात जा रहा था।

पुलिस ने ट्रक नंबर MP 43 H 4786 को जब्त कर लिया है और अब शराब तस्करी के नेटवर्क की पड़ताल की जा रही है।

आबकारी निरीक्षक पूजा गहलोत ने बताया कि ट्रक में अवैध शराब भरी हुई थी और उसे हरदा से इंदौर होते हुए गुजरात ले जाया जा रहा था। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, शराब तस्करी के मामले में हरदा के राहुल जायसवाल का नाम सामने आया है। देवास जिले के कुछ तस्करों के भी इस नेटवर्क से जुड़े होने की जानकारी मिली है।

बताया गया कि ट्रक को रोकने के दौरान पुलिस और चालक के बीच बहस हुई थी। चालक कथित तौर पर वाहन लेकर भागने की कोशिश कर रहा था। उसे रोकने की कार्रवाई के दौरान यह हादसा हुआ, जिसमें खातेगांव TI दिलीप पुरी की जान चली गई। घटना के पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है।

इस पूरी घटना की जांच के लिए एसआईटी गठित की गई है। आपको बता दें पुलिस के अनुसार ट्रक के कंपार्टमेंट में शराब भरी हुई थी।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related