INDIA ALLIANCE RALLY : दिल्ली में INDIA गठबंधन का शक्ति प्रदर्शन, 4 हजार जवान तैनात!

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

INDIA ALLIANCE RALLY : INDIA ALLIANCE’S SHOW OF STRENGTH IN DELHI, 4000 SOLDIERS DEPLOYED!

नई दिल्ली। दिल्ली के रामलीला मैदान में आज INDIA गठबंधन की महारैली होने जा रही है। चुनाव आयोग और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ आयोजित इस प्रदर्शन में विपक्ष के कई बड़े नेता, कार्यकर्ता, छात्र संगठन और नागरिक समाज के प्रतिनिधि शामिल होंगे। पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव समेत कई नेताओं के पहुंचने की संभावना है।

रैली की शुरुआत कनॉट प्लेस से मार्च के साथ होगी। प्रदर्शनकारी मिंटो रोड जंक्शन और अजमेरी गेट होते हुए रामलीला मैदान पहुंचेंगे। राहुल गांधी ने लोगों से बड़ी संख्या में शामिल होने की अपील की है। उन्होंने व्यापारियों से भी रैली में आने वालों की खरीदारी के जरिए मदद करने की बात कही है।

सुरक्षा के लिए 4 हजार से ज्यादा जवान तैनात

रैली को देखते हुए दिल्ली पुलिस अलर्ट पर है। मार्च के रास्ते और आयोजन स्थल पर 4 हजार से अधिक पुलिसकर्मी और CAPF के जवान तैनात रहेंगे। रामलीला मैदान को 14 सुरक्षा जोन में बांटा गया है। हर जोन की निगरानी ACP रैंक के अधिकारी करेंगे।

वहीं, दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक कई मार्गों पर डायवर्जन की चेतावनी दी है। लोगों को ITO, दिल्ली गेट, अजमेरी गेट और मिंटो रोड के आसपास सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

दूसरी ओर, व्यापारियों के संगठन CTI ने रैली पर आपत्ति जताई है। बीजेपी ने भी विपक्ष पर निशाना साधा है। अब इस महारैली में विपक्ष कितना बड़ा शक्ति प्रदर्शन करता है, इस पर सबकी नजर रहेगी।

 

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related