MANISHA BHANWALA : पिता का सपना पूरा कर मनीषा ने रचा इतिहास, जीता गोल्ड

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

MANISHA BHANWALA : Manisha created history by fulfilling her father’s dream, won gold.

रायपुर। भारतीय महिला कुश्ती के इतिहास में मनीषा भानवाला ने नया अध्याय जोड़ दिया है। उन्होंने विमेंस वर्ल्ड रेसलिंग चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतकर यह उपलब्धि हासिल करने वाली पहली भारतीय महिला पहलवान बनने का गौरव हासिल किया है।

शुक्रवार को कजाकिस्तान की राजधानी अस्ताना में 59 किलोग्राम वर्ग के फाइनल में मनीषा ने अमेरिका की एबिगेल नेट को 8-6 से हराया। मुकाबले में एक समय वह 1-5 से पीछे चल रही थीं, लेकिन आखिरी तीन मिनट में शानदार वापसी करते हुए 7 पॉइंट हासिल किए और गोल्ड अपने नाम कर लिया।

पिता का सपना हुआ पूरा

मनीषा की इस जीत के पीछे उनके पिता सुरेश का सपना भी जुड़ा है। उन्होंने ही 2013 में बेटी को फिटनेस सुधारने के लिए कुश्ती कैंप भेजा था। धीरे-धीरे कुश्ती उनका जुनून और करियर बन गई। हालांकि, 17 अप्रैल 2022 को दिल का दौरा पड़ने से उनके पिता का निधन हो गया था। अब मनीषा ने वर्ल्ड चैंपियन बनकर उनका सपना पूरा कर दिया।

39 साल का इंतजार खत्म

महिला कुश्ती की वर्ल्ड चैंपियनशिप 1987 में शुरू हुई थी। 2021 में अंशु मलिक ने फाइनल में पहुंचकर सिल्वर जीता था। अब मनीषा ने गोल्ड जीतकर इतिहास रच दिया है।

फाइनल तक पहुंचने के सफर में भी मनीषा का प्रदर्शन दमदार रहा। उन्होंने कनाडा, मंगोलिया और कजाकिस्तान की पहलवानों को हराकर खिताबी मुकाबले में जगह बनाई।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CHHATTISGARH : 13 शिक्षकों को ग्रेड पे मिलने की उम्मीद!

CHHATTISGARH : 13 teachers hope to get grade pay! रायपुर।...

RAIPUR CRIME : वायरल ऑडियो के बाद FIR, चाचा-भतीजा फरार!

RAIPUR CRIME : FIR after viral audio, uncle-nephew absconding! रायपुर।...