CG SCHOOL HOLIDAY : Cyclone alert, schools closed in 3 districts of Bastar
रायपुर। छत्तीसगढ़ में खराब मौसम और चक्रवात के संभावित प्रभाव को देखते हुए बस्तर संभाग के तीन जिलों में स्कूलों की छुट्टी घोषित की गई है। नारायणपुर में 28 और 29 अक्टूबर को स्कूल बंद रहेंगे, जबकि दंतेवाड़ा और कोंडागांव में भी अवकाश का ऐलान किया गया है।
नारायणपुर में दो दिन की छुट्टी
जिला शिक्षा अधिकारी, नारायणपुर की ओर से जारी आदेश के अनुसार, मौसम विभाग की चेतावनी और भारी बारिश की आशंका को देखते हुए 28 और 29 अक्टूबर 2026 को जिले के सभी शासकीय, अशासकीय और अनुदान प्राप्त विद्यालयों में अवकाश रहेगा। यह आदेश कलेक्टर के अनुमोदन के बाद जारी किया गया है।
दंतेवाड़ा और कोंडागांव में भी स्कूल बंद
खराब मौसम की आशंका के बीच दंतेवाड़ा में पहले ही छुट्टी घोषित की जा चुकी है। अब कोंडागांव में भी एक दिन का अवकाश घोषित किया गया है। इस तरह बस्तर संभाग के तीन जिलों में विद्यार्थियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए एहतियाती कदम उठाए गए हैं।
अन्य जिलों में भी हो सकता है फैसला
चक्रवात के संभावित प्रभाव को देखते हुए राज्य सरकार ने कलेक्टरों को सतर्क रहने और जरूरी सुरक्षा इंतजाम करने के निर्देश दिए हैं। मौसम की स्थिति पर नजर रखी जा रही है। जरूरत पड़ने पर दूसरे जिलों में भी स्कूलों की छुट्टी को लेकर फैसला लिया जा सकता है।
अभिभावकों और विद्यार्थियों को सलाह दी गई है कि वे जिला प्रशासन और स्कूलों की आधिकारिक सूचनाओं पर नजर रखें तथा खराब मौसम में अनावश्यक यात्रा से बचें।
