SMRITI IRANI IN RAIPUR : स्मृति ईरानी का विधायकों को दिवाली टास्क, जानिए क्या है प्लान?

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

SMRITI IRANI IN RAIPUR : Smriti Irani’s Diwali task to MLAs, know what is the plan?

रायपुर। छत्तीसगढ़ बीजेपी प्रभारी स्मृति ईरानी के रायपुर दौरे के दूसरे दिन विधायकों के साथ संगठनात्मक बैठक हुई। कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में हुई इस बैठक में उन्होंने विधायकों को दिवाली के लिए खास टास्क दिया।

जनता के साथ भोजन करेंगे विधायक

सूत्रों के मुताबिक, स्मृति ईरानी ने सभी विधायकों से कहा कि वे दिवाली पर अपने-अपने विधानसभा क्षेत्र में जनता के साथ भोज आयोजित करें। इसमें बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं से लेकर आम लोगों को भी शामिल करने की बात कही गई है।

इस पहल का मकसद जनप्रतिनिधियों और जनता के बीच दूरी कम करना और सरकार की योजनाओं को लोगों तक पहुंचाना बताया जा रहा है।

मंत्रियों से नाराजगी के बीच नया फॉर्मूला?

बताया जा रहा है कि दौरे के पहले दिन कुछ विधायकों ने मंत्रियों को लेकर नाराजगी जताई थी। शिकायतों में जनता से दूरी और कार्यकर्ताओं की अनदेखी जैसे मुद्दे शामिल बताए गए। हालांकि, इन शिकायतों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

पहले दिन स्मृति ईरानी ने करीब नौ घंटे तक संगठन के पदाधिकारियों, संभाग और जिला प्रभारियों, पूर्व सांसदों और पूर्व विधायकों के साथ बैठक की थी। इस दौरान 2028 विधानसभा चुनाव की तैयारियों और सरकार की योजनाओं को घर-घर पहुंचाने पर जोर दिया गया।

बैठक के बाद वे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और सांसद बृजमोहन अग्रवाल के साथ अभनपुर में ‘मन की बात’ कार्यक्रम में भी शामिल हुई थीं।

अब देखना होगा कि दिवाली भोज का यह फॉर्मूला जनता और पार्टी कार्यकर्ताओं से जुड़ाव बढ़ाने में कितना असरदार साबित होता है।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related