CG TRANSFER FAKE NEWS: Order for the transfer of 19 teachers turns out to be fake!
CG TRANSFER FAKE NEWS : छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा विभाग में 19 शिक्षकों और व्याख्याताओं के स्थानांतरण से जुड़ा कथित फर्जी आदेश सामने आने के बाद हड़कंप मच गया है।
लोक शिक्षण संचालनालय ने 6 अगस्त 2026 को जारी 19 शिक्षकों और व्याख्याताओं के स्थानांतरण से जुड़ा कथित आदेश को फर्जी करार देते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।
विभाग ने प्रदेश के 15 जिलों के जिला शिक्षा अधिकारियों (DEO) से तीन दिन के भीतर बिंदुवार रिपोर्ट और संबंधित दस्तावेज मांगे हैं।
जांच में यह पता लगाया जाएगा कि आदेश के आधार पर कितने कर्मचारियों की कार्यमुक्ति हुई और कितनों ने नई जगह पर कार्यभार ग्रहण किया।
लोक शिक्षण संचालनालय के अनुसार, कथित फर्जी स्थानांतरण आदेश में छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा विभाग के आधिकारिक लेटरहेड का इस्तेमाल किया गया था। इसके अलावा अवर सचिव आर.पी. वर्मा के नाम, पदमुद्रा और हस्ताक्षर का भी कथित तौर पर दुरुपयोग किया गया।
लोक शिक्षण संचालनालय ने मामले की पड़ताल के लिए प्रदेश के 15 जिलों के जिला शिक्षा अधिकारियों से रिपोर्ट तलब की है।
सभी संबंधित अधिकारियों को तीन दिन के भीतर बिंदुवार जानकारी और जरूरी दस्तावेज उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।
लोक शिक्षण संचालनालय ने स्पष्ट किया है कि मामले में संबंधित शासकीय सेवकों की भूमिका की जानकारी जुटाई जाएगी और नियमानुसार अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
अब 15 जिलों से मिलने वाली रिपोर्ट के आधार पर पूरे मामले की स्थिति स्पष्ट होने की उम्मीद है। जांच में यह भी सामने आएगा कि कथित फर्जी आदेश के आधार पर किसी कर्मचारी की कार्यमुक्ति या नई जगह पर नियुक्ति की प्रक्रिया वास्तव में पूरी हुई थी या नहीं।


