CG CRIME: पति, दो जेठ और दो देवरों पर लगाया 7 साल तक शोषण का आरोप! 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG CRIME: Woman accuses husband, two brothers-in-law (elder), and two brothers-in-law (younger) of abuse spanning 7 years!

 

 

CG CRIME: बलौदाबाजार  जिले के कसडोल थाना क्षेत्र में एक महिला ने अपने ही पति, दो जेठ और दो देवरों पर उसके साथ लंबे समय तक शारीरिक शोषण और मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाया हैं।

पीड़िता की ओर से सामने आई जानकारी के मुताबिक, उसे पिछले 7 वर्षों से लगातार शारीरिक शोषण और प्रताड़ना का सामना करना पड़ रहा था। इन प्रताड़नाओं से तंग आकर और किसी तरह हिम्मत जुटाकर पीड़िता ने महिला हेल्पलाइन नंबर 181 पर कॉल कर मदद की गुहार लगाई।

‘सखी सेंटर’ की सहायता से पीड़िता को सुरक्षित रेस्क्यू किया गया। रेस्क्यू के दौरान पीड़िता की हालत काफी गंभीर बताई जा रही है, जिसके बाद उसे तुरंत इलाज के लिए जिला चिकित्सालय बलौदाबाजार में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है।

फिलहाल, इस गंभीर मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य रूप से पति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और पूरे घटनाक्रम की गहनता से जांच की जा रही है।

पुलिस का कहना है कि पीड़िता के स्वास्थ्य में सुधार आने और विस्तृत बयान दर्ज होने के बाद अन्य आरोपियों की संलिप्तता के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related