CHHATTISGARH: Politics heats up over the deaths of 5 Baiga children; Congress forms a committee!
CHHATTISGARH: छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में बैगा जनजाति केपांच बच्चों की मौत और करीब 16 कुपोषित बच्चों के अस्पताल में भर्ती होने के मामले की पड़ताल के लिए कांग्रेस ने सात सदस्यीय जांच समिति गठित की है।
समिति प्रभावित गांव नंदनी कुमान का दौरा कर पीड़ित परिवारों और ग्रामीणों से जानकारी जुटाएगी।

मोहला-मानपुर विधायक इंद्रशाह मंडावी को समिति की जिम्मेदारी सौंपी गई है। समिति में विधायक सावित्री मंडावी, जनक ध्रुव और हर्षिता स्वामी बघेल सहित पूर्व विधायकों को भी शामिल किया गया है। कांग्रेस की यह टीम गांव पहुंचकर पूरे मामले से जुड़े तथ्यों की जानकारी लेगी।
जांच समिति के सदस्य क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं और बच्चों के पोषण से जुड़े पहलुओं की भी पड़ताल कर सकती है।
कांग्रेस ने जांच समिति बनाकर मामले की जमीनी स्थिति जानने की पहल की है। गांव के दौरे और पीड़ित परिवारों से बातचीत के बाद समिति के निष्कर्ष सामने आएंगे। हालांकि, बच्चों की मौत के कारणों की पुष्टि आधिकारिक जांच और मेडिकल जानकारी के आधार पर ही हो सकेगी।
