CG EARTHQUAKE: महसूस हुए भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 3.5 रही तीव्रता! 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG EARTHQUAKE: Tremors felt; magnitude measured at 3.5 on the Richter scale!

 

 

CG EARTHQUAKE: राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (एनसीएस) के अनुसार,छत्तीसगढ़ के उत्तरी हिस्से में रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 3.5 दर्ज की गई है।

राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के आंकड़ों के मुताबिक, भूकंप के झटके सुबह ठीक 4 बजकर 36 मिनट पर महसूस किए गए। सुबह का समय होने के कारण ज्यादातर लोग उस वक्त सो रहे थे, हालांकि झटके महसूस होने पर कुछ इलाकों में लोगों में हल्की घबराहट देखी गई।

भूकंप का केंद्र छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर से लगभग 140 किलोमीटर उत्तर-उत्तर-पश्चिम (NNW) दिशा में स्थित था। भूकंप की तीव्रता कम होने के कारण राहत की बात यह रही कि अब तक कहीं से भी किसी प्रकार के जान-माल के नुकसान या किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं मिली है। प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related