CG ELEPHANT ATTACK: 42-year-old farmer dies a painful death in an elephant attack!
CG ELEPHANT ATTACK: पसान क्षेत्र से एक दर्दनाक खबर सामने आई है, जहां हाथी के हमले में 42 वर्षीय किसान प्रताप सिंह की मौत हो गई। इस घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है, वहीं ग्रामीणों में हाथियों की आवाजाही को लेकर दहशत बनी हुई है।
मिली जानकारी के अनुसार, पसान गांव में 42 वर्षीय किसान प्रताप सिंह पर हाथी ने हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि हाथी ने उन्हें कुचल दिया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद उन्हें उपचार के लिए बिलासपुर स्थित सिम्स अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
प्रताप सिंह की मौत की खबर गांव में फैलते ही शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं ग्रामीणों में भी भय का माहौल है।
घटना की सूचना वन विभाग और पुलिस को दी गई है। वन विभाग की टीम हाथी की तलाश में जुटी है, जबकि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
लगातार जंगली हाथियों की आबादी वाले क्षेत्रों और ग्रामीण इलाकों में आवाजाही से लोगों की जान पर खतरा बना हुआ है। ऐसे में ग्रामीणों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए वन विभाग और प्रशासन को प्रभावी कदम उठाने की जरूरत है, ताकि भविष्य में इस तरह की दर्दनाक घटनाओं को रोका जा सके।


