VIJAY SHARMA: डिप्टी CM की दो टूक, एको दिन गड़बड़ पकड़ाही ता मुरकीटा जाबे! 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

VIJAY SHARMA: The Deputy CM’s blunt warning—if any wrongdoing is caught, you’ll be taught a lesson you won’t forget!

 

 

VIJAY SHARMA: छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने लोहारा में SDM कार्यालय के लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान रिश्वतखोरी को लेकर सरकारी अधिकारी-कर्मचारियों को सख्त चेतावनी दी है।

कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि राजस्व  मामलों में किसानों से काम के बदले पैसे मांगने वाले किसी भी अधिकारी या कर्मचारी को बख्शा नहीं जाएगा।

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि यदि कोई कर्मचारी या अधिकारी काम के बदले रिश्वत मांगता है, तो इसकी शिकायत सीधे की जा सकती है।

विजय शर्मा ने मंच से भ्रष्ट अधिकारियों और कर्मचारियों को छत्तीसगढ़ी में भी चेतावनी देते हुए कहा- “एको दिन गड़बड़ पकड़ाही ता मुरकीटा जाबे।” उनके इस बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

विजय शर्मा की इस चेतावनी के बाद अब सरकारी विभागों में रिश्वतखोरी के मामलों पर कार्रवाई को लेकर चर्चा तेज हो गई है। हालांकि, आने वाले दिनों में इस चेतावनी के बाद कितनी शिकायतें सामने आती हैं और उन पर क्या कार्रवाई होती है, यह देखने वाली बात होगी।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related