ASHWANI VAISHNAV RAIPUR VISIT: रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का रायपुर दौरा रद्द! 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

ASHWANI VAISHNAV RAIPUR VISIT: Railway Minister Ashwini Vaishnaw’s visit to Raipur cancelled!

 

 

ASHWANI VAISHNAV RAIPUR VISIT: केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव रेलवे सुरक्षा बल के 42वां स्थापना दिवस पर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने वाले थे, लेकिन उनका रायपुर दौरा अपरिहार्य कारणों से रद्द हो गया है।

तय कार्यक्रम के अनुसार उन्हें सोमवार 12 अक्टूबर को राजधानी में आयोजित होने वाले रेलवे सुरक्षा बल के 42वें स्थापना दिवस (राइजिंग डे) समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होना था।

प्रशासन उनके इस दौरे को लेकर पिछले एक महीने से तैयारियों में जुटा हुआ था। गौरतलब है कि इससे पहले उनका यह दौरा नौ अक्टूबर को प्रस्तावित था, जिसे बाद में स्थगित करके 12 अक्टूबर किया गया था, लेकिन अब यह कार्यक्रम रद हो गया है।

रेल मंत्री के दौरे को लेकर सामने आई जानकारी के मुताबिक, करीब दो घंटे के कार्यक्रम और उससे जुड़ी व्यवस्थाओं पर लगभग 4 से 5 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान जताया गया था।

वहीं, RPF स्थापना दिवस समारोह के लिए अकेले 85 लाख रुपये का बजट मिलने की बात कही गई है। ऐसे में दौरा रद्द होने के बाद खर्च की वास्तविक राशि, भुगतान और तैयारियों की उपयोगिता को लेकर सवाल उठना लाजिमी है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related