DELHI PROTEST : CJP का आंदोलन जारी, रविवार को फिर जंतर-मंतर कूच का ऐलान

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

DELHI PROTEST : CJP’s agitation continues, announcement of march to Jantar Mantar again on Sunday

दिल्ली। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने आंदोलन जारी रखने का ऐलान किया है। शनिवार को दिल्ली में हुए प्रदर्शन के बाद संगठन ने साफ कहा कि मांग पूरी होने तक विरोध खत्म नहीं होगा। CJP नेता अजिंक्य शिंदे के मुताबिक, रविवार को एक बार फिर जंतर-मंतर कूच किया जाएगा।

प्रदर्शन की आशंका को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर और आसपास के इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रखी है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, CJP के साथ AIYF, AISF और SFI के प्रदर्शन के आह्वान को देखते हुए भी पुलिस बल तैनात रहेगा। दिल्ली की सीमाओं पर वाहनों की जांच की गई और पिछले 48 घंटों में सैकड़ों लोगों को एहतियातन हिरासत में लिए जाने की जानकारी सामने आई है।

शनिवार को प्रदर्शन के दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे के साथ स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) प्रक्रिया वापस लेने की मांग उठी। पुलिस ने कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया। हिरासत केंद्रों में रखी गई महिला प्रदर्शनकारियों और वरिष्ठ नागरिकों को रिहा किए जाने की प्रक्रिया जारी है, जबकि CJP नेताओं के मामलों में नियमानुसार कानूनी प्रक्रिया अपनाई जाएगी।

प्रदर्शन से जुड़ा एक वीडियो भी चर्चा में है, जिसमें पुलिस कार्रवाई के दौरान एक प्रदर्शनकारी को कथित तौर पर “अरे गांधी जी, कहां भाग रहे हैं?” कहते सुना जा रहा है।

जुलाई में हुए प्रदर्शनों के दौरान अफरातफरी की घटनाओं के बाद इस बार सुरक्षा एजेंसियां पहले से सतर्क नजर आईं। अब रविवार के प्रस्तावित प्रदर्शन पर सबकी नजरें टिकी हैं।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related