CJP PROTEST: Mail-Express trains cancelled due to protests!
CJP PROTEST: दिल्ली में 10 अक्टूबर को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रस्तावित प्रदर्शन को देखते हुए भारतीय रेलवे ने नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशनों पर 10 अक्टूबर सुबह 4 बजे से दोपहर 2 बजे के बीच पहुंचने वाली सभी मेल और एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं।
रेलवे का कहना है कि प्रदर्शन के कारण दोनों स्टेशनों और आसपास की सड़कों पर भारी जाम लगने की आशंका है। इससे यात्रियों के लिए समय पर स्टेशन पहुंचना मुश्किल हो सकता है।
इसलिए सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाया गया है। 9 अक्टूबर दोपहर 2 बजे के बाद अपने शुरुआती स्टेशन से रवाना होने वाली और 10 अक्टूबर की निर्धारित समय सीमा में इन दोनों स्टेशनों पर पहुंचने वाली ट्रेनें भी प्रभावित होंगी।
रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति जरूर चेक करें और उसी के हिसाब से योजना बनाएं। पहले से टिकट बुक कराने वाले यात्रियों को अपनी यात्रा में बदलाव करना पड़ सकता है।
